कोश्यारी की जगह रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 13 राज्यों में की नई नियुक्तियां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति ने कुछ और भी नियुक्तियां की हैं. पूर्व वित्त राज्यमंत्री मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, तो राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल, तो बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार के राज्यपाल का कार्यभार दिया गया है।

राष्ट्रपति को इन राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं

  1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में
  2. सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  3. सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया
  4. शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त
  5. असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया
  6. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में
  7. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  8. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  9. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  10. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  11. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  12. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया
  13. ब्रिगेडियर। (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

Leave a Reply

Next Post

डिस्कवरी प्लस ने घोषित की अपनी नई ओरिजिनल, लव किल्स

शेयर करे मधुमिता शुक्ला हत्याकांड, भारतीय राजनीति का चेहरा उजागर करने वाली एक कवियत्री की मौत से जुड़ी एक डॉक्यू-सीरीज़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 फरवरी 2023। डिस्कवरी+ अपनी खोजी थ्रिलर्स के लिए जाना जाता है और अब इस रियल लाइफ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी अगली खोजी थ्रिलर की घोषणा की है, जिसमें एक ऐसी कवियत्री की मौत से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी, जिसने भारत के प्रमुख राजनीतिक गलियारों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण