अफजल गुरु का नाम लेकर दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी; बम निरोधक दस्ता तैनात

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी दिल्ली के 11 से ज्यादा स्कूलों, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम भी लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Next Post

परीक्षा पे चर्चा 2026: तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के छात्रों से पीएम का संवाद; दिए नेतृत्व के गुरुमंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2026। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे सत्र में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ पढ़ाई, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी से लेकर नेतृत्व और […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात