भूकंप के दो झटकों से हिला छत्तीसगढ़, 4.9 रही तीव्रता; सहमे लोग सड़कों पर निकले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 29 अगस्त 2023। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सोमवार शाम करीब 8.04 बजे भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई है। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसर झटका फिर से आया। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 था। एक के बाद एक दो भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और घरों से बाहर आ गए। दहशत के कारण लोग घरों में जाने को तैयार नहीं हैं। इससे पूर्व 24 मार्च को अंबिकापुर से लगे सोनपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उत्तरी छत्तीसगढ़ भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील है। उत्तरी छत्तीसगढ़ भूकंप के फॉल्ट जोन में है। सोमवार शाम 8.04 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप का जोरदार झटका लगने से लोग सहमकर घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद लोग वापस घरों में लौटे को भूकंप का दूसरा झटका आया। 8.26 बजे आफ्टरशॉक की तीव्रता पहले आए भूकंप से कम थी। लगातार दो झटकों के कारण लोग घरों में जाने से भी कतरा रहे हैं।

प्राथमिक सूचना में भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से चार किलोमीटर के दायरे में बताया गया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई जा रही है। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी रिएक्टर स्केल पर 3.8 बताई गई है। भूकंप का झटका सरगुजा जिले के साथ सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया जिले के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। वहीं सूरजपुर जिले के भटगांव एवं विश्रामपुर क्षेत्र में एसईसीएल की भूमिगत खदानों में भूकंप का तेज झटका महसूस किए जाने की खबर है। अब तक हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।

एक वर्ष में सरगुजा संभाग में आए भूकंप

  • इसके पूर्व 24 मार्च की सुबह 10.28 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से छह किलोमीटर दूर सोनपुर था।
  • 10 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकपं का केंद्र बैकुंठपुर से सात किमी की दूरी पर गेज बांध के करीब था।
  • 04 अगस्त 2022 को 11.57 बजे 3.7 मेग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सूरजपुर से 11 किलोमीटर दूर भूतल से 10 किलोमीटर अंदर था।
  • 29 जुलाई 2022 को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।
  • 11 जुलाई 2022 को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में भूकंप के कई केंद्र- फाल्ट जोन में सरगुजा
सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। 10 अक्टूबर 2000 को कोरबा-सरगुजा के बीच सुरता में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका व्यापक असर हुआ था। वहीं वर्ष 2001 में अंबिकापुर क्षेत्र के गोरता में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

Leave a Reply

Next Post

चारा घोटाले के एक मामले में 52 लोगों को जेल की सजा, 35 बरी; विशेष सीबीआई कोर्ट का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 29 अगस्त 2023। रांची की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को चारा घोटाले के एक मामले में 52 लोगों को अलग-अलग अवधि की कैद की सजा सुनाई। इसमें अधिकतम तीन साल की सजा सुनाई जा सकती है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने मामले […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट