यूपी में 40 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ: दिल्ली से लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी, असीम अरुण-बेबीरानी मौर्य जैसे नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 15 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 40 से अधिक मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में 21 या 22 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के लिए करीब दो दर्जन से अधिक मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरों को भी शामिल करने की रणनीति बनाई है। सरकार के स्वरूप को लेकर दो दिन तक दिल्ली में पीएम मोदी, शाह, नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आए हैं। सूत्रों के अनुसार योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आगामी दिनों में फिर दिल्ली जाएंगे। शाह, नड्डा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगेगी।

खन्ना, शाही, महाना, श्रीकांत, टंडन फिर बन सकते हैं मंत्री
योगी के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, औद्योगिक विकास मंत्रर सतीश महाना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई सिद्धार्थनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को फिर जगह मिल सकती है। राज्यमंत्री रहे संदीप सिंह, बदलेव सिंह औलख, मोहसिन रजा और गुलाब देवी को भी फिर मौका मिल सकता है।

और ये हो सकते हैं नए चेहरे
पूर्व एडीजी और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा ग्रामीण की विधायक बेबीरानी मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा, ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक एवं सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। साहिबाबाद से सर्वाधिक मतों से जीते सुनील शर्मा, नोएडा से 1.80 लाख से अधिक मतों से जीते पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

केशव-दिनेश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को बनाए रखने का निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। मौर्य समाज को साधे रखने के लिए केशव को कैबिनेट मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनाए रखने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। वहीं, दिनेश शर्मा संगठन में रहेंगे या सरकार में, इसका निर्णय भी दिल्ली से होगा।

अमित शाह पर्यवेक्षक नियुक्त
भाजपा संसदीय बोर्ड ने यूपी में भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक होली के बाद होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में लखनऊ आएंगे। बैठक में विधायक दल केनेता का चुनाव और शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Next Post

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया केंद्र शासित प्रदेश का रिकॉर्ड 1.12 लाख करोड़ का बजट, शिक्षा पहली प्राथमिकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जम्मू 15 मार्च 2022। केंद्र सरकार ने केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के लिए खजाना खोलते हुए रिकॉर्ड 112950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश का तीसरा बजट सोमवार को पेश किया। बीते वर्ष की तुलना में […]

You May Like

"हमें जेल से निकले केवल 2 दिन हुए, अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है", भोगनाडीह में विपक्ष पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन....|....यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार....|....हेमंत सोरेन के बयान पर बिफरे मुख्यमंत्री साय, कहा- आदिवासी समाज का न करें अपमान…....|....पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के जीवन पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन, आपातकाल पर फिर कांग्रेस को घेरा....|....सीएम विष्णुदेव साय मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, 1 जुलाई को ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि....|....'बहुत आभारी हूं...', अनुष्का शर्मा ने टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा....|....दंतैल हाथियों का आतंक, दो मकानों को पहुंचाया नुकसान; इलाके में 15 से अधिक हाथी, दहशत में ग्रामीण....|....‘2024 इलेक्शन, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव’, मोदी 3.0 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की बड़ी बातें....|....2022 में चोट के चलते नहीं खेले बुमराह, अब वापसी कर अपने दम पर भारत को बनाया विश्व चैंपियन