मुजफ्फरनगर: BKU कार्यकर्ताओं का होटल, थाने और अस्पताल में बवाल, समर्थन में उतरे राकेश टिकैत का धरना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरनगर 29 मार्च 2022। होटल में शराब पीकर बवाल करने वाले भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू)  कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद किसान संगठन के समर्थकों ने अस्पताल और कोतवाली पर हंगामा कर दिया है तो खुद राकेश टिकैत धरने पर बैठ गए हैं। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में प्रकाश चौक पर स्थित होटल में भाकियू कार्यकर्ताओं ने होटल मालिक के बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा तो वह भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने 10 भाकियू कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया है। 

देर रात प्रकाश चौक होटल में 3 भाकियू कार्यकर्ता खाना खाने के लिए गए थे। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने खाना खराब बताते हुए होटल मालिक के बेटे रोनित और अभिषेक चौधरी के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उन पर पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर जिला अस्पताल मेडिकल के लिए पहुंच गई।

नशे की हालत में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने अपना मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं के अधिक संख्या में पहुंचने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में होटल मालिक के बेटों के साथ फिर मारपीट का प्रयास किया और अस्पताल का सामान उठाकर फेंकने लगे। इस पर इमरजेंसी में भगदड़ मच गई बहुत सारा सामान खुर्द बुद्ध हो गया।

बीच बचाव करने आए डॉक्टरों वह अस्पताल कर्मियों से भी गाली गलौच कर दी। उसके बाद शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने 7 भाकियू कार्यकर्ता अमरजीत, रविंदर, प्रदीप पाल, अनुज, गौरव, गौतम, सौरभ, सुमित व थाना सिविल लाइन पुलिस ने संदीप, प्रदीप व जॉनी को गिरफ्तार कर लिया है। 10 भाकियू कार्यकर्ताओं गिरफ्तारी होने से नाराज भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद है। पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को जेल भेज रही है।

Leave a Reply

Next Post

एक राहुल हीरो तो दूसरे राहुल विलेन, केएल की गलती का फायदा उठा तेवतिया ने पलटा मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 मार्च 2022। गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत की है। हार्दिक पांड्या की टीम ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ को पांच विकेट से हराया। इस मैच में गुजरात के लिए पहले मोहम्मद शमी और फिर राहुल […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर