अनिल कपूर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बताया सुनीता के साथ केमिस्ट्री का सीक्रेट

शेयर करे

नई दिल्ली।  अनिल कपूरसुनीता कपूर की आज यानी 19 मई को वेडिंग एनिवर्सरी है. अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने ट्वीटर पर अपनी लव स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को बताया कि उनके लिए वेडिंग से ज्यादा प्रपोजल एनिवर्सरी मायने रखती हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं और हम अपनी वेडिंग के साथ प्रपोजल एनिवर्सरी भी मनाते हैं. उन्होंने अपनी 36 वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अपने लव स्टोरी का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी वाइफ  के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर एक ऑडियो भी डाला है. इसमें वह अपनी लव स्टोरी और प्रपोजल के बारे में बता रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर  की शादी लव मैरिज थी लेकिन इस मैरिज की स्टोरी क्या थी ये लोगों को नहीं पता थी. अनिल कपूर ने अपनी प्रपोजल एनिवर्सरी पर अपनी लव स्टोरी दुनिया के सामने साझा कर दी है.   उन्होंने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला था क्योंकि उन्हें अपने करियर और लव में से किसी एक को चुनना था. लव के लिए उन्होंने अपने करियर को दांव लगा दिया और सुनीता कपूर को अपने दिल की बात बता दी।

ट्विटर पर अनिल कपूर ने सुनीता कपूर की तस्वीर के साथ शेयर किए ऑडियो में बताया है कि उन्होंने सुनीता कपूर को कैसे प्रपोज किया था. उन्होंने कहा कि मैंने करियर और प्यार में से अपने प्यार को चुना. लोग वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं, जबकि वे प्रपोजल एनिवर्सरी मनाते हैं. “17 मई की रात से एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी. मैंने एक खास फिल्म साइन की थी और ये मेरे करियर के लिए बहुत बड़ा कदम था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाया. मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनसे पूछा कि क्या वो मेरी पत्नी बनेंगी? ओह गॉड, मैं बहुत तनाव में था. मैं इस चीज को बार-बार टाले जा रहा था और अब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था. और मैंने अपने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को सुनीता को प्रपोज कर दिया।

अनिल कपूर ने बताया कि, “लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं और वह प्रपोज एनिवर्सरी भी मनाते हैं. उनका कहना है कि वह अपने आप को भूलने नहीं देते हैं कि वे और सुनीता कपूर कितने भाग्यशाली हैं.” अनिल कपूर ने अपने इस ऑडियो के साथ एक नोट भी शेयर किया है. इसमें भी उन्होंने अपने लव स्टोरी की कहानी को शॉर्ट में बताते हुए लिखा है कि, “यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत है. लोग एनिवर्सरी मनाते हैं और प्रपोजल भी सेलिब्रेट करते हैं. हमारी वेडिंग स्टोरी कल देखिये.” बता दें कि अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मंलग में नजर आए थे, जहां उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Next Post

पानी में डूबा कोलकाता एयरपोर्ट, भारत के बाद ‘अम्फान’ ने बांग्लादेश में मचाई तबाही

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात से भारी बारिश हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पानी में डूब गया। एयरपोर्ट का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ है। हर तरफ पानी भर गया। एयरपोर्ट से कार्गो की उड़ाने भी निरस्त कर दी गईं। आलम यह थी कि यहां खड़े भारी हवाई जहाज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले