3 राज्यों में कांग्रेस की हार के लिए मांझी ने नीतीश को ठहराया जिम्मेदार, कहा- उन्हें पिछड़ों की कोई चिंता नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 04 दिसंबर 2023। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।  मांझी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवगठित विपक्षी गठबंधन इंडिया का एक बड़ा चेहरा हैं और वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार भी हैं। 

“नीतीश को पिछड़ों और वंचितों की कोई चिंता नहीं”
हम नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में उनका अपमान किया था और प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण में अपनी भूमिका का जिक्र करते हुए महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दलितों और महिलाओं के अपमान का मुद्दा उठाया था, जिसकी कांग्रेस को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।’ मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को पिछड़ों और वंचितों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण आरक्षण सीमा को बढ़ाकर पिछड़ों-वंचितों को बेवकूफ बनाया है। 

“प्रधानमंत्री मोदी को कोई चुनौती देने वाला नहीं”
जीतन राम मांझी ने कहा कि वंचितों के लिए आरक्षण का मौजूदा फार्मूला ठीक से लागू ही नहीं हो पा रहा है लेकिन नीतीश कुमार ने उनके लिए नया फार्मूला लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जब उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो नीतीश कुमार क्रोधित हो गए और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर उनका अपमान किया। हम नेता ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती देने वाला नहीं है। लोग उन्हें अपना भारी समर्थन दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चक्रवात मिचौंग के आज और कल तेज होने की आशंका, रेलवे ने 144 ट्रेनें रद्द की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रैड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड