अभनपुर में कांग्रेस का मंथन: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी, देंगे मार्गदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रशिक्षण देने के लिए एआईसीसी के प्रशिक्षक सचिन राव भी अपनी टीम के साथ रायपुर पहुंच गए हैं। शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण स्थल पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून को दोपहर 2:15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल जाएंगे और कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6:40 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत वे फील्ड विजिट करेंगे, श्रमदान में हिस्सा लेंगे और गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल रमेन डेका ने योग दिवस पर IGKV परिसर में किया योगाभ्यास, बोले- योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'