मुख्यमंत्री ने सेमरा-बी के किसान रमेश सिन्हा के घर परिवार के साथ किया भोजन

शेयर करे

मुख्यंमत्री को परोसी गई मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार

शेयर करेकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सीएसी पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में प्रदेश को मिला पुरस्कार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 अप्रैल 2023। सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गर्भपात […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान