वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत; अग्निशमन सिलेंडर फटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरपुर 22 अप्रैल 2024। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में ब्लास्ट होने से एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आरपीएफी की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। उसी वक्त कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान फायर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की पूरी ने विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

लॉक खोलते ही ब्लास्ट कर गया सिलेंडर
बताया जा रहा है कि वलसाड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आई थी। कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना रेलवे और आरपीएफ की टीम यहां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आरपीएफ जवान विनोद कुमार भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। उन्होंने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश पाने लगे। एक फायर सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने दूसरे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सिलेंडर का लॉक जैसे ही खोला वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई। 

आरा के रहने वाले थे विनोद कुमार
आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। आरपीएफ के अनुसार, कांस्टेबल विनोद कुमार आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। टीम ने उनके परिवार को सूचना दे दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर वोटिंग, 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 22 अप्रैल 2024। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भी लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया। इनर मणिपुर के 11 […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत