अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिए बैटिंग टिप्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 15 जून 2021। पिछले सात साल में पहला टेस्ट खेलने जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पुरुष टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं, जिनमें शरीर के पास खेलना, मानसिक पहलू पर काम करना और छोटे लक्ष्य बनाना शामिल है। करीबी सूत्रों के अनुसार रहाणे से महिला टीम के हेड कोच रमेश पवार ने बल्लेबाजों के लिए एक सेशन का आग्रह किया था। सूत्र ने कहा, ‘रमेश और अजिंक्य साथ खेल चुके हैं। चूंकि हमारी लड़कियां सात साल बाद टेस्ट खेल रही हैं तो कोच को लगा कि सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहाणे के साथ सेशन उपयोगी होगा।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘यह 50 मिनट का जूम सेशन था और जब दोनों टीमें मुंबई में क्वारंटाइन पर थीं, तब इसका आयोजन किया गया था।’ मैच बुधवार से शुरू होगा। समझा जाता है कि कप्तान मिताली राज, उपकप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और सभी बल्लेबाजों ने रहाणे से टेस्ट बल्लेबाजी के बारे में बात की। सूत्र ने कहा, ‘अजिंक्य ने उन्हें कहा कि पारी की शुरुआत में ज्यादा ड्राइव लगाने से बचें, क्योंकि ब्रिटेन में गेंद बहुत स्विंग लेती है। उन्होंने बल्लेबाजों को गेंद को शरीर के करीब खेलने की सलाह दी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि स्विंग के कारण कवर ड्राइव खेलने का लालच होगा, लेकिन शुरुआत में इस स्ट्रोक से बचना चाहिए।

रहाणे का मानना है कि एक टेस्ट पारी की नींव बड़े नहीं बल्कि छोटे लक्ष्यों पर टिकी होनी चाहिए। सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने बल्लेबाजों को कहा कि पहले 15, फिर 25 और फिर 30 रन, ऐसे लक्ष्य बनाने चाहिए।’ हरमनप्रीत ने बल्लेबाजों की मानसिकता को लेकर भी सवाल पूछा। सूत्र ने कहा, ‘अजिंक्य ने कहा कि साझेदारी चलते समय स्विच ऑन और ऑफ होना चाहिए। आपस में बात करो, कॉफी पियो या मालिश करवा लो। कुछ समय खेल से इतर रहना जरूरी है ताकि खेलते समय पूरा फोकस रहे।

Leave a Reply

Next Post

खानपान संबंधी ये 7 गलत आदतें हो सकती हैं पेट फूलने या ब्‍लोटिंग के लिए जिम्‍मेदार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पेट में फंसी हुई गैस आपको कितना परेशान कर सकती है, इसका अनुभव वही कर सकता है, जिसने इसका सामना किया होता है। कभी-कभी आप सोचती होंगी कि क्‍यों आखिर ये बार-बार हो जाती है। लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के इन दिनों में तो और […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग