पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश, दिल्ली में खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए सीएम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 20 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। आज (गुरुवार) दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आधिकारिक घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री  निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया।

2018 में पहली बार हुए थे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
भारत में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 से हुई थी। अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, और हरियामा में इसका आयोजन हो चुका है। इस साल पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जनवरी,फरवरी में मध्यप्रदेश में होगा।  गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। जिसमें 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में पटाखा पर बैन: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर तुरंत सुनवाई से किया इंकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। दिल्ली में पटाखों पर लगी संपूर्ण रोक को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इस दौरान कहा कि ‘लोगों को साफ हवा में सांस […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव