भुवनेश्वर कुमार के नहीं होने से युजवेंद्र चहल को होगा फायदा, T20 में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में चहल के पास ये मौका था, लेकिन वह चूक गए।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में भुवनेश्वर ने चहल को भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ा था। लेकिन इसी मैच में युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लेकर एक बार फिर भुवनेश्वर के भारत के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में कैमरन ग्रीन को आउट करके अपना 85वां इंटरनेशनल विकेट लिया था, लेकिन भुवी का ये रिकॉर्ड ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और इसी पारी के दौरान युजवेंद्र चहल ने स्टीव स्मिथ को आउट करके भुवी के रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले युजवेंद्र चहल के साथ भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए टी20 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

हालांकि युजवेंद्र चहल के पास आज मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम करके का मौका होगा। क्योंकि भुवी कंडीशनिंग वर्क के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए पहुंचे हैं और इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 79 मैचों में 85 विकेट झटके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल के नाम 69 मैचों में 85 विकेट हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी आज करेंगे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

शेयर करे36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को करेंगे संबोधित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी  में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड