मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन चौथे दिन भी जारी, कहा- आज से बंद करूंगा पानी पीना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 01 सितंबर 2025। मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपने अनशन के चौथे दिन यानी आज से पानी पीना भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं, ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके। जरांगे ने सरकार से मांग की कि उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आरक्षण पर सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाए।  

‘गोली भी चलाएंगे तो आजाद मैदान से नहीं हटेंगे’
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को कहा कि वह मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति की ओबीसी स्थिति को लागू करने पर कानूनी राय लेगी, जिसके लिए  हैदराबाद गजटियर का सहारा लिया जाएगा। हालांकि, इस बात से जरांगे प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि चाहे देवेंद्र फडणवीस सरकार प्रदर्शन करने वालों पर गोली भी चलाए, वह दक्षिण मुंबई में स्थित आजाद मैदान से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जातीं।

ओबीसी श्रेणी में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण की मांग
जरांगे शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, कल (सोमवार) से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। लेकिन आरक्षण की मांग पूरी होने तक मैं यहां से नहीं हटूंगा। हम किसी भी कीमत पर मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाएंगे। 

सरकार के पास मराठियों को कुनबियों से जोड़ने वाले 58 लाख दस्तावेज
जरांगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार को यह कहना चाहिए कि मराठा कुनबी जाति की उपजाति हैं। उनके पास 58 लाख ऐसे दस्तावेज हैं, जो मराठाओं को कुनबियों से जोड़ते हैं। जो आरक्षण लेना चाहते हैं, वे इसे लेंगे। अगर कानूनी समस्या है, तो मराठाओं को सिर्फ कुनबी न कहें। उन्होंने कहा कि कोई भी मराठाओं को ओबीसी आरक्षण लेने से नहीं रोक सकता।

आजाद मैदान और आसपास के इलाकों पर प्रदर्शनकारियों का कब्ज
मराठा प्रदर्शनकारियों ने आजाद मैदान और आसपास के इलाकों पर कब्जा कर लिया है। सोमवार कोसरकारी और निजी कार्यालय फिर से खुलने लगे हैं। हालांकि, पुलिस ने दक्षिण मुंबई की ओर यातायात में सुबह से बाधा आने की चेतावनी दी है। मुंबई यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, आजाद मैदान में प्रदर्शन के कारण दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रैफिक धीमा और बीच-बीच में रुकावट हो सकती है। कृपया ट्रैफिक सिग्नल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।   

मराठा आरक्षण आंदोलन पर कारोबारियों ने जताई चिंता
कारोबारियों ने भी मराठा आंदोलन को लेकर चिंता जताई है और सरकार या हाईकोर्ट से दखल की मांग की है, ताकि दक्षिण मुंबई के व्यवसायों को लंबे समय तक नुकसान से बचाया जा सके। खुदरा व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष वीरेंद शाह ने कहा कि आजाद मैदान में भारी भीड़ ने दक्षिण मुंबई को पूरी तरह अस्त-व्यवस्त कर दिया है और दुकानों व बाजारों की साप्ताहांत बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, मुंबई को जैसे बंधक बना लिया गया हो। 

Leave a Reply

Next Post

शाह बोले- नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है भारत, दुनिया को दिया कड़ा संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गांधीनगर 01 सितंबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत ने दुनिया को यह कड़ा संदेश दिया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत