‘अब चीन, अमेरिका, पाकिस्तान की राजनीतिक चुनौती से निपटना होगा’, टैरिफ के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 31 जुलाई 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान पर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि एक बार पीएम मोदी ने कीमतों में टॉप (टमाटर, प्याज, आलू) चुनौतियों की बात की थी, लेकिन देश को अब सीएपी (चीन, अमेरिका, पाकिस्तान) की राजनीतिक चुनौतियों से निपटना होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप भारत पर दबाव डाल रहे हैं। रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 10 मई से अब तक ट्रंप ने 30 बार दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया था। ये दावे चार अलग-अलग देशों में किए गए। 18 जून को उन्होंने व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख और पहलगाम आतंकी हमलों के सूत्रधार को दोपहर के भोजन पर बुलाया। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि 30 जुलाई को उन्होंने भारत से अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लगाया और साथ ही रूस से भारत की तेल और रक्षा खरीद पर जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा ईरान के साथ संबंध रखने के कारण कम से कम छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए। रमेश ने कहा कि 30 जुलाई को ट्रंप ने यह भी घोषणा की थी कि अमेरिका पाकिस्तान को उसके तेल और गैस भंडारों की खोज और विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान को उनके पूर्ण समर्थन के अतिरिक्त है।

 कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार कीमतों में टॉप (टमाटर, प्याज, आलू) चुनौती की बात की थी। अब भारत को सीएपी (चीन, अमेरिका, पाकिस्तान) से उत्पन्न राजनीतिक चुनौती से निपटना है। मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी व्यक्तिगत मित्रता में बहुत अधिक निवेश किया है। ऐसा उन्होंने पहले राष्ट्रपति शी के साथ भी किया था। दोनों को अब उस व्यक्ति का पूरा ज्ञान है, जिसे उसके विशाल अहंकार और आत्म-मुग्धता का फायदा उठाकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अगस्त से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब एक दिन पहले ही भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए 25 अगस्त से अमेरिकी व्यापार दल भारत आएगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। भाजपा 10 से 14 अगस्त तक देश के सभी मंडलों में राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य ऑपेशन सिंदूर में मिली सफलता और देशभक्ति का प्रचार करना है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई विशेष चर्चा के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट