दिव्येंदु का नया अवतार और चार्मी की गरबा एनर्जी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 
मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025। नवरात्रि 2025 की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और इसी बीच एक गाना पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है – जुल्मी सावरिया। यह ट्रैक बन चुका है डांडिया एंथम ऑफ द ईयर, जिसमें बॉलीवुड का ग्लैमर और पारंपरिक गरबा बीट्स का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।
 
विभा फिल्म्स के बैनर तले और सारेगामा म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ हुए इस गाने का निर्देशन और कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है। वे बताते हैं, “ऐसा गाना तभी बनता है जब पूरी टीम की पॉज़िटिव एनर्जी एक साथ आए। शानदार ऑडियो, 100 से ज़्यादा डांसर्स, बेहतरीन सेट, दमदार कॉस्ट्यूम और टैलेंटेड एक्टर्स – सब कुछ परफेक्ट था।”
 
इस गाने में दिव्येंदु नज़र आ रहे हैं, जिन्हें अब तक मिर्ज़ापुर और कई गहन किरदारों में देखा गया है। पहली बार वे रोमांटिक और फेस्टिव मूड में दिखाई देंगे। वे कहते हैं, “इस गाने को करने के दो बड़े कारण थे – अमित त्रिवेदी का धांसू म्यूज़िक और गरबा जैसा नया एक्सपेरिमेंट। शूटिंग करते वक्त खूब मज़ा आया।”
 
उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं चार्मी ज़ावेरी, जिनका पिछला ट्रैक मशूका सुपरहिट रहा था। वे बताती हैं, “मैं खुद गुजराती हूं, इसलिए इस गरबा सॉन्ग का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हुई। गाना, सेट और कोरियोग्राफी सबकुछ ग्रैंड था।”
 
चार्मी और दिव्येंदु की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और खास बना देती है। चार्मी ने कहा, “दिव्येंदु के साथ शूटिंग इतनी एनर्जेटिक थी कि लगा ही नहीं हम शूट कर रहे हैं, बल्कि असली नवरात्रि का जश्न मना रहे हैं।”
 
इस गाने की जान है इसका म्यूज़िक – अमित त्रिवेदी ने इसे कंपोज़ किया है। इसमें गरबा की पारंपरिक धुनों को आधुनिक रिद्म के साथ जोड़ा गया है। भूमि त्रिवेदी की दमदार आवाज़ और कुमार के उत्सवी बोलों ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है।
 
डायरेक्टर विजय गांगुली का मानना है, “ऑडियो पहले से ही चार्टबस्टर बन चुका है और अब वीडियो भी दर्शकों को भाएगा। दिव्येंदु का नया अंदाज़ और चार्मी की स्क्रीन प्रेज़ेंस इसे नवरात्रि का एंथम बनाएंगे।”
 
यह गाना हितेंद्र कापोपारा के प्रोडक्शन और पियूष जैन के को-प्रोडक्शन में बना है। सारेगामा लेबल पर रिलीज़ हुआ जुल्मी सावरिया नवरात्रि 2025 ही नहीं, बल्कि आने वाले समय तक पार्टी और फेस्टिवल प्लेलिस्ट का हॉट फेवरेट रहने वाला है।
 
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Next Post

"लाइट्स, कैमरा, डेकोर"-दीपिका पादुकोण का शानदार स्क्रीन रिटर्न

शेयर करे  मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025।  भारत में डेकॉर ट्रेंड स्थापित करने वाली प्रमुख कंपनी, एशियन पेंट्स, अपने लग्ज़री ब्रांड रॉयल ग्लिट्ज़ को प्रीमियम वॉल फ़िनिश से अब एक संपूर्ण होम डेकॉर के तौर पर उभार रही है। यह जर्नी जीवंत हो उठती है जब ब्रांड एंबेसडर दीपिका […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी