200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मैंक्सिको 09 नवंबर 2021। 200 दिन यानी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। जानकारी के मुताबिक, स्पेस एक्स के चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आए। इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक के लिए टाल दिया था। दरअसल, फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे सुरक्षित वापसी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसकी को देखते हुए चारों सदस्यों की सुरक्षित वापसी को टालना पड़ा था। 

इन यात्रियों की हुई वापसी

200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में देर हुई।  

टूट चुका था शौचालय, डायपर पहनकर की यात्रा 

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर स्पेसएक्स की वापसी काफी कठिन थी। इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था। इस कारण यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के बाद पूरी यात्रा में डायपर पहनना पड़ा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैक्आर्थर ने इस यात्रा को भयानक बताया था। 

चार अन्य यात्री जाएंगे स्पेस स्टेशन 

चार अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी के बाद चार अन्य यात्रियों की अंतरिक्ष यात्रा का रास्ता खुल गया है। बुधवार को स्पेसएक्स से ये चार यात्री अंतरिक्ष स्टेशन भेजे जाएंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम और एक यात्री तबीयत बिगड़ने के कारण यात्रा को टाल दिया गया था। अब बुधवार को इन्हें रवाना किया जाएगा। ये यात्री भी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

किसान नेताओं ने दिल्ली-हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर बैठक बुलाई, आंदोलन पर बड़ा फैसला संभव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सोनीपत 09 नवंबर 2021। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अहम बैठक कुंडली बॉर्डर पर आज दोपहर तीन बजे होनी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि किसानों के आंदोलन को एक साल पूरा होने से पहले होने जा रही बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही