नवाजुद्दीन ने याद किए पुराने दिन, बोले- आज जितना बड़ा मेरा बाथरूम है, उतना बड़ा मेरा घर हुआ करता था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 फरवरी 2022। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए एक लंबा संघर्ष किया है. इस संघर्ष के बारे में उन्होंने अकसर खुलकर बात भी की है. अब वह बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं, और फिल्मों से लेकर ओटीटी जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने मुंबई में अपना एक आलीशान बंगला बनाया था और इसे लेकर वह सुर्खियों में भी रहे थे. हाल ही में नवाजुद्दीन ने बताया कि मुंबई के शुरुआती दिनों में वह किस तरह रहा करते थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘आज जितना बड़ा मेरा पर्सनल बाथरूम है, उतना बड़ा मेरा घर हुआ करता था. जब मैं मुंबई आया, तो मैं एक छोटी सी जगह में रहा, जिसमें मेरे साथ दूसरे एक्टर रहा करते थे, जो संघर्ष कर रहे थे. वो कमरा इतना चोटा था कि अगर मैं डोर खोलूं तो किसी के पैरों में लग जाता था. हम वहां पर जमीन पर सोया करते थे. धीरे धीरे मैं अपना कमरा तीन लोगों के साथ शेयर करने लगा. फिर दो लोगों के साथ और 2005 के बाद ही मैं अकेला रहने लगा।

हाल ही में मुंबई में नवाजुद्दीन का अब अपना खुद का एक आलीशान बंगला है. ये बंगला भी ऐसा है जिसकी खूबसूरती और भव्यता की चर्चा हर जगह हो रही है. नवाजुद्दीन ने इस घर को अपने पिता का नाम दिया है. पिता के नाम पर उन्होंने इस बंगले का नाम ‘नवाब’ रखा है. नवाबुद्दीन सिद्दीकी, के पिता का नाम है. नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत तो 1999 में आमिर खान से सरफरोश से कर दी थी. लेकिन कामयाबी के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा. पीपली लाइव, गैंग्स ऑफ वासेपुर, लंच बॉक्स, किक, बजरंगी भाईजान, मंटो और ठाकरे जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में अपना अलग ही मुकाम बना लिया।

Leave a Reply

Next Post

'...'गाजियाबाद के कवि' को नियुक्त कर लें प्रधानमंत्री' : केजरीवाल का कुमार विश्वास पर निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 22 फरवरी 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोगी से आलोचक बने कवि कुमार विश्वास की टिप्पणियों का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग