कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले-प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 21 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 230 में से 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब चुनाव प्रचार भी तेज होते जा रहा है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है। 

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के अपने वचन के साथ सात अन्य वचन भी गिनाएं। 

1.  बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।
2.  महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।
3.आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।
4.महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।
5.आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।
6.आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।
7.बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे झालरापाटन से लड़ेंगी चुनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 21 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी हाईकमान ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर विश्वास जताया है और राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने दूसरी सूची […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस