महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो वायरल, विपक्ष ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा- आपके शासन का घिनौना चेहरा…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 01 जुलाई 2024। पश्चिम बंगाल से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स सड़क पर एक महिला सहित दो लोगों की पिटाई करता दिख रहा है। जबकि हैरान करने वाली बात यह है कि जब सड़क पर महिला की पिटाई हो रही थी तो वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। दिल दहला देने वाले वीडियो को लेकर विपक्ष ने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार पर तीखा हमला किया।

विपक्ष ने घेरा
विपक्षी दलों सीपीएम और भाजपा ने कहा कि यह वीडियो उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का है। यह घटना कथित तौर पर शनिवार या रविवार को हुई थी। 

यह है मामला
वीडियो में एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठियों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भीड़ चुपचाप खड़ी देखती रही। महिला दर्द से चिल्लाती है, लेकिन वह शख्स रुकता नहीं है और हमला करना जारी रखता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे भी मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय हमलावर की मदद करते नजर आ रहे हैं। एक समय पर पुरुष महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है।

टीएमसी से नाता
सीपीएम और भाजपा नेताओं ने बताया कि हमला करने वाला शख्स तजेमुल है। उसका संबंध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से है और वह स्थानीय विवादों के लिए तुरंत न्याय देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में पुरुष और महिला के साथ मारपीट क्यों की जा रही थी।

वहीं, स्थानीय पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहेगा वह राजनीतिक रूप से कितना भी पार्टी से जुड़ा हो। 

तृणमूल कांग्रेस की सफाई
टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, ‘भाजपा जो कह रही है वह पूरी तरह से गलत है। वे राजनीतिक रूप से दिवालिया हैं। वे जो कहना चाहते हैं वही कहेंगे। यह एक जघन्य अपराध है। तृणमूल कांग्रेस यह नहीं जानना चाहती कि यह आदमी कौन है या उसकी राजनीतिक संबद्धताएं क्या हैं। यह आदमी जो भी है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही वह पकड़ा जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।’

भाजपा का तीखा वार
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कहा है कि यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का घिनौना चेहरा है। भाजपा के आईटी सेल और बंगाल के लिए पार्टी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वीडियो में जो आदमी एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल है। वह अपनी ‘इंसाफ’ सभा के माध्यम से तुरंत न्याय देने के लिए प्रसिद्ध है और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है। 

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र: 'विपक्ष को चुप कराने के लिए ED-CBI का दुरुपयोग बंद हो', केंद्र सरकार के खिलाफ 'INDIA' का प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के प्रमुख सांसदों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप