संसद सत्र: ‘विपक्ष को चुप कराने के लिए ED-CBI का दुरुपयोग बंद हो’, केंद्र सरकार के खिलाफ ‘INDIA’ का प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के प्रमुख सांसदों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद मौजूद रहे।

तख्तियों के साथ की गई नारेबाजी
इस दौरान विपक्षी नेताओं ने विपक्ष को चुप कराने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करो और भाजपा में जाओ भ्रष्टाचार का लाइसेंस पाओ, ‘विपक्ष का सम्मान करें, डराना-धमकाना बंद करें! लिखी तख्तियों के साथ नारेबाजी भी की। वहीं आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाखों के पीछे खड़े होने के पोस्टर भी दिखाए।

ये सभी सांसद भी हुए शामिल
विपक्षी सांसदों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, के सुरेश, वर्षा गायकवाड़, बेनी बेहनन, एंटो एंटनी, केरल कांग्रेस (एम) के सांसद जोस के. मणि, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास समेत कई सांसदों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

विपक्षी दल के सांसद लगा रहे आरोप
बता दें कि विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि विपक्ष को चुप कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मंत्रियों, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और टीएमसी मंत्रियों की ईडी और सीबीआई की तरफ से की मामलों में गिरफ्तारी की गई है।

क्यों गर्माया एजेंसियों की कार्रवाई का मुद्दा?
विपक्ष का ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछले सप्ताह सीबीआई ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को राज्य उच्च न्यायालय की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया, जिसमें कहा गया था कि वह दोषी नहीं हैं और याचिकाकर्ता की तरफ से जमानत पर कोई अपराध करने की कोई संभावना नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत की सेवा में जीवन समर्पित', पीएम मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर उनके सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी समर्पण, अनुकूलनशीलता और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। पीएम मोदी ने लेख में लिखा- एम. वेंकैया नायडू गारू ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा को […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट