शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 10 मई 2024। लोकसभा चुनाव में नेताओं के बयान से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब मणिशंकर अय्यर के बयान पूर्व सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवासलिया हो गए है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर जी यह यूपीए की ढीली ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। पूर्व सीएम ने कहा कि यह डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है। 

पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे 

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा, संजय राऊत को राजनीति का जोकर बताते हुए कहा कि इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे हैं। जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है।

 पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए 

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बैतूल 10 मई 2024। मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में आज पुन: मतदान हो रहा है। इलाके के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। इनमें मतदान केंद्र 275 शासकीय हाईस्कूल रजापुर, कुंडा रैय्यत में शासकीय […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात