धोनी के भरोसे की ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी लाज, कर दी छक्के-चौकों की बारिश, ठोका शतक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 08 दिसम्बर 2021 । भारतीय क्रिकेट में एक नाम बड़ी तेजी से उभर रहा है जिसने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रखी है. खुद धोनी-विराट कोहली भी उसकी बल्लेबाजी के कायल हैं. जी हां आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं बात ऋतुराज गायकवाड़ की हो रही है. आईपीएल 2021 में धमाल मचाने के बाद अब दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डंका बजा दिया है. ऋतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार सैकड़ा लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 85 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें 4 छक्के भी शामिल रहे.

ऋतुराज गायकवाड़ का ये शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए आया. दबाव भरी परिस्थितियों में महाराष्ट्र के कप्तान ने खुलकर बल्लेबाजी की. गायकवाड़ ने यश नाहर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने 17.1 ओवर में 107 रन जोड़े. इसके बाद नौशाद शेख के साथ भी गायकवाड़ ने अच्छी पार्टनरशिप की और दोनों बल्लेबाजों ने 79 रन जोड़े.

Leave a Reply

Next Post

जनरल बिपिन रावत की हालत गंभीर; 11 शव मिले; राजनाथ दिल्ली में सीडीएस के परिवार से मिले, हादसे पर बयान कल देंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   तमिलनाडु 08 दिसम्बर 2021 । तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला