मामूली बात पर युवक को चाकू से गोदा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दुर्ग, 30 अगस्त 2026। जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नेहरू नगर चौक पर मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ घर से निकला था और नेहरू नगर चौक पर स्कूटी सवार युवकों से उसका विवाद हुआ। स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लिफ्ट मांगते समय स्कूटी सवारों से हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है। मृतक की पहचान शिव कुमार सिंह, निवासी कैंप-01 भिलाई के रूप में हुई है। मृतक शिव कुमार अपने दोस्त शिशांत के साथ चिचोला जाने के लिए निकला था। रात में नेहरू नगर चौक पर रुककर वह लिफ्ट मांग रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर दो युवक और एक युवती वहां पहुंचे। शिव कुमार ने स्कूटी सवारों को रुकवाया। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई।

बहस बढ़ी तो चाकू से हमला, अंडरब्रिज की ओर भागे आरोपी
बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने शिव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी नेहरू नगर अंडरब्रिज की ओर से टाउनशिप की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को हाईटेक अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान मौत
हाईटेक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिव कुमार को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

आरोपियों की पहचान में जुटी टीम
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस स्कूटी सवार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

तीन दिन में चाकूबाजी की कई घटनाएं, दो लोगों की मौत
आपको बता दें कि दुर्ग जिले में लगातार तीन दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप

शेयर करेएक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जिनेवा, 30 अगस्त 2026। स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को यह […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर