रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जिनेवा, 30 अगस्त 2026। स्विट्जरलैंड के उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। कैंटन पुलिस ने एक्स पर बताया कि कैंटन की राजधानी आराउ में आयोजित कार्यक्रम में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। आराउ ज्यूरिख से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

गोलीबारी के कारणों का नहीं चल सका पता
स्विस सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह कार्यक्रम रेव पार्टी था। घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है। आरगाउ कैंटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।” पुलिस के अनुसार, हमले के संभावित मकसद और घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

कहां हुई गोलीबारी की घटना?
पुलिस ने स्विस मीडिया को बताया कि गोलीबारी आराउ के शाकेन इलाके में घुड़दौड़ के मैदान के पास हुई। यह स्थान ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में है। इलाके में रविवार तड़के तक रेव पार्टी आयोजित की जानी थी। घटना के बाद घुड़दौड़ के मैदान, शहर के स्विमिंग पूल और खेल मैदान के आसपास के इलाके को घेराबंदी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आराउ के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा

शेयर करेरवि गौतम बोले- इंसाफ मिलने तक करेंगे आंदोलन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मेरठ, 30 अगस्त 2026। शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। ‘युवा शक्ति दल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। […]

You May Like

शीर्ष अदालत में 76 साल से एक भी 'विशिष्ट विधिवेत्ता' नहीं बना जज....|....'2014 से पहले मर्यादा थी, अब सिर्फ नफरत'....|....परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर को बहन मालती से मिली पहली राखी....|....आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ....|....ब्रावो की जर्सी नंबर 47 अब कोई नहीं पहन सकेगा....|....वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह मिला जिम्मा?....|....बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा....|....आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा....|....रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप....|....मामूली बात पर युवक को चाकू से गोदा