छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड: सीएम की ओएसडी, अफसरों-व्यापारियों के यहां छापा, आईएएस के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में मंगलवार तड़के से ईडी की कार्रवाई जारी है। इस दौरान ईडी ने एक आईएएस अफसर के घर से करीब चार करोड़ रुपये की नकदी, सोना, करोड़ों की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये सब सामान कहां से बरामद किया गया है। सूत्रों के दौरान कार्रवाई आज भी जारी रहेगी।  बताया जा रहा है कि शाम तक दिल्ली के अधिकारी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि सीआरपीएफ के करीब 200 जवान और छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर के अलावा रायगढ़,बिलासपुर, कोरबा में भी कार्रवाई जारी है। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि शराब के कुछ और कारोबारी भी निशाने में आ सकते हैं।

रायगढ़ कलेक्टर के बंगले के कुछ कमरे सील
बताया जा रहा है कि रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू दिल्ली में है। इसके चलते ईडी ने उनके आवास के कुछ कमरों को सील कर दिया है। कलेक्टर रानू साहू के आज दिल्ली से लौटने की संभावना है। तब तक कलेक्टर बंगले के कमरों के बाहर ईडी ने अपने दो लोग तैनात कर दिए हैं। 

इन अधिकारियों के घर चल रही छापेमारी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया, रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू के आवास पर, महासमुंद में अग्नि चंद्राकर, सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य के रायपुर स्थित आवास पर, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही जारी है। 

सुबह पांच बजे से चल रही छापेमारी
बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे से इन सभी के घर ईडी दर्जनभर टीम के साथ रेड कर रही है। इससे पहले भी आईटी और ईडी द्वारा मुख्यमंत्री की ओएसडी सौम्या चौरसिया, कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। इस दौरान कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के घर से बड़ी मात्रा में लगभग 200 करोड रुपये की चल अचल संपत्ति सामने आई थी।

Leave a Reply

Next Post

इंजीनियरिंग 7900 सीटें खाली: छात्रों को मिलेंगे पसंद के कालेज, शीघ्र ही शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 12 अक्टूबर 2022 । छत्‍तीसगढ़ में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए दो चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7900 सीटें खाली रह गई है। सीटें भरने के लिए अब छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार कालेज चुनने का मौका दिया जा रहा है। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'