पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 22 जून 2026। रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। पूरी वारदात का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, रवि यादव रात में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा में उसकी पुरानी रंजिश रखने वाले पक्ष से मुलाकात हुई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

लोगों में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के साथी और परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

अब जोधपुर में मचा हड़कंप! 8 प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोधपुर 22 जून 2026। राजस्थान में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर जिले के पावटा अस्पताल से भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां 20 जून को सिजेरियन ऑपरेशन […]

You May Like

बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी....|....एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल....|....रविवार को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक....|....लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद....|....नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बना आभूषण-नकदी लूटी....|....भारत का स्वदेशी 'काल' ड्रोन: दुश्मन के घर में घुसकर मचाएगा तबाही....|....सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश....|....टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम ने पिलाया जूस....|....पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा....|....मध्य प्रदेश में आज 'नो- यूपीआई डे', 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे