अब जोधपुर में मचा हड़कंप! 8 प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जोधपुर 22 जून 2026। राजस्थान में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर जिले के पावटा अस्पताल से भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां 20 जून को सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. फतेह सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आठ प्रसूताओं में से दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इनमें एक मरीज को उच्च रक्तचाप तथा दूसरी को ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव की समस्या हुई थी। दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और विशेषज्ञों की टीम ने सभी मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेज दिए हैं। वहीं औषधि निरीक्षकों ने भी उपयोग में ली गई दवाइयों और अन्य सामग्री के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। डॉ. फतेह सिंह ने कहा कि वर्तमान मौसम में बैक्टीरिया की वृद्धि की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिकित्सक और अस्पताल प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहते और सभी निर्धारित मानकों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। एहतियात के तौर पर अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) फिलहाल बंद कर दिया गया है। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक सिजेरियन ऑपरेशन के मामलों को आसपास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

वहीं पावटा अस्पताल के पीएमओ डॉ. कुलवीर सिंह चोपड़ा ने बताया कि 20 जून को कुल आठ सिजेरियन ऑपरेशन हुए थे। शाम को दो प्रसूताओं की तबीयत खराब होने पर उन्हें एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया। बाकी छह प्रसूताओं को उच्च स्तर की एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। पीएमओ के अनुसार अस्पताल में भर्ती छहों प्रसूताओं की हालत फिलहाल स्थिर है। उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक सामान्य हैं और हर दो घंटे में उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपयोग में ली गई दवाइयों और चिकित्सा सामग्री के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का कारण संक्रमण, दवा संबंधी समस्या या कोई अन्य चिकित्सकीय कारण था। फिलहाल सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मीरपेट में जोरदार धमाका, कोलकाता से आए शख्स की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 22 जून 2026। शहर के मीरपेट इलाके के बडांगपेट में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खुले मैदान में हुए जोरदार धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतक के शरीर के अंग घटनास्थल […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप