पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ा : सभी स्कूल-कालेज बंद, कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द, केजरीवाल से मुख्यमंत्री अमरिंदर ने रैली नहीं निकालने की अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंडीगढ़ 19 मार्च 2021। पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन, इस दौरान मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। पंजाब कांग्रेस के सभी कार्यक्रम दो हफ्तों के लिए टाल दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी की शनिवार को होने वाली रैली पर रोक नहीं लगाई है। लेकिन, सरकार की तरफ से अपील की गई है कि अगर केजरीवाल पंजाब का हित चाहते हैं तो इस रैली को रद्द कर दें।

सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या 50 फीसदी रहेगी और शॉपिंग मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगले सप्ताह से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड के कारण जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

11 सबसे प्रभावित जिलों में अंतिम संस्कार व शादियों को छोड़कर सभी सामाजिक समारोहों और संबंधित कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। अंतिम संस्कार व शादियों में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति की ही परमिशन दी जाएगी।

बादल परिवार में फैला कोरोना

बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को बादल निवास पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिल्ली शिफ्ट किया गया। अब बादल निवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है। हरसिमरत कौर बादल और उनके दोनों बच्चे भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

30 नई मौतें, एक हफ्ते में 210 ने दम तोड़ा

48 घंटे में सूबे में 4 हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। गुरुवार को जहां 2261 नए मरीजों में वायरस मिला, वहीं 30 मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। सबसे ज्यादा 8 मौतें होशियारपुर में हुईं। पिछले 1 हफ्ते में 210 मरीज गंवा चुके हैं वहीं 11918 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 204822 हो गई है। सूबे में 14248 मरीज उपचाराधीन हैं। जालंधर में सबसे ज्यादा 463 नए मामले मिले हैं जोक अब तक के 1 दिन में मिले मामलों का सर्वोच्च है। अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 184848 हो गई है।

11 जिलों में जारी नाइट कर्फ्यू

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के 11 जिलों में जारी नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के मुताबिक अब रात 11 बजे के बजाय 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार को कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, मोगा और फतेहगढ़ साहिब में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले रोजाना मिल रहे हैं, वहां नाइट कर्फ्यू और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। पुलिस को प्रोटोकॉल का पालन करवाने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र व दिल्ली सरकार के बीच टकराव और बढ़ा: केन्द्र ने 'घर-घर राशन पहुंच योजना' पर रोक लगाई- केजरीवाल

शेयर करे25 मार्च से शुरू होने वाली थी योजना, दिल्ली सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 19 मार्च 2021।  दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का आरोप है कि केंद्र ने उनकी ‘हर घर राशन डिलीवरी’ की योजना […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान