‘राया’ की दुनिया से हटा पर्दा, ‘टॉक्सिक’ का मच अवेटेड टीजर हुआ रिलीज; यश का दिखा दमदार अंदाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 फरवरी 2026। ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ की दुनिया से पर्दा हट गया है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद जैसी उम्मीद थी, टीजर बिल्कुल वैसा ही है। 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कुछ भी अलग या नया नजर नहीं आता है। पूरे टीजर में सिर्फ एक्शन ही एक्शन दिखता है, फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं पता चलता है। टीजर की शुरुआत ही किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां पर बड़ा खतरा होने की बात कही जाती है। पूरे टीजर में सिर्फ यश की झलक ही देखने को मिलती है। फिल्म की बाकी कास्ट अभी भी गायब ही है। हां, ‘केजीएफ’ और बाकी एक्शन फिल्मों की तरह, यहां भी इतना तय है कि ‘टॉक्सिक’ में भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का देखने को मिलेगा। टीजर में बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर डांस बार तक में सिर्फ एक्शन ही नजर आता है।

डबल रोल में दिखेंगे यश?
टीजर के अंत में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है, जहां एक व्यक्ति फाइट की ट्रेनिंग कर रहा है और काफी खूंखार नजर आ रहा है। हालांकि, इस व्यक्ति की पूरी झलक अभी नहीं दिखाई गई है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं और टीजर के अंत में दिखने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यश ही हो सकते हैं। छोटे बालों और छोटी दाढ़ी वाले इस इंसान की अभी सिर्फ हल्की सी झलक दिखी है। इसके बाद ये चर्चाएं तेज हैं कि यश की फिल्म में दोहरी भूमिका हो सकती है।

गीतू मोहनदास ने किया है निर्देशन
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिस तरह का यश का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था, उसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर
‘टॉक्सिक’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चाएं इसलिए भी हैं क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणवीर सिंह की मच अवेटेड ‘धुरंधर 2’ से होगा। कई फिल्मों ने धुरंधर के कारण अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, लेकिन यश की टॉक्सिक उसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे जियो ने मोबाइल डाटा सस्ता और सुलभ बनाया वैसे ही अब एआई को हर भारतीय […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट