भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन ए. गुप्ता की मौत, कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ हादसा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 मार्च 2021।  भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन हादसे का शिकार हो गया है। आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस पर कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान टेक ऑफ करते वक्त भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में एक ग्रुप कैप्टन की जान चली गई है। हालांकि, इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बात की जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी है।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में इंडिनय एयरफोर्स ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में 5 तारीख को भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्थान के सूरतगढ़ में हादसे का शिकार हो गया था। मिग-21 फाइटर जेट में तकनीकी खराबी के बाद सूरतगढ़ के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में पायलट सुरक्षित था।

क्या है मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान

दरअसल, भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था। इसमें एक इंजन और एक सीट है। यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रही है। इसकी अधिकतम गति 2230 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 23 मिलीमीटर के दो बैरल वाले तोप के साथ चार आर-60 लड़ाकू मिसाइल ले जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा, वैक्सीनेशन बढ़ाएं, माइक्रो कंटेटमेंट जोन बनाएं, बैठक में शामिल नहीं हुए भूपेश और ममता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 17 मार्च 2021। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि हमें वैक्सीनेशन बढ़ाने पर जोर देना होगा। गांव में […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान