रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 जून 2026। दुनिया में चल रहे तनाव और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों को भांपते हुए भारत अपनी रक्षा तैयारियों को चाक-चौबंद करने के लिए 20 हजार करोड़ के स्वदेशी ड्रोन खरीदेगा। इससे सेना को और भी मजबूती मिलेगी। सरकार जल्द ही घरेलू कंपनियों को सैन्य ड्रोन का ऑर्डर देने की तैयारी में है। यह देश के इतिहास में ड्रोन खरीद का अब तक का सबसे बड़ा सौदा होगा। सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले उद्योग निकाय ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) ने इस बात की पुष्टि की है।

डीएफआई के अध्यक्ष स्मित शाह ने बताया कि यह योजना अपने अग्रिम चरण में है। हाल ही में सरकार ने सामरिक श्रेणी (टैक्टिकल-क्लास) के ड्रोन के लिए 3,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए थे, लेकिन अगले चरण में यह खरीद 20,000 करोड़ रुपये को पार कर सकती है। इन ड्रोनों की डिलीवरी 18 से 24 महीनों के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए ऑर्डरों का सौदा त्वरित प्रक्रिया के तहत होगा
स्मित शाह के अनुसार, देश की तात्कालिक परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन नए ऑर्डरों को फास्ट-ट्रैक यानी त्वरित प्रक्रिया के जरिये खरीदा जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने इस साल मार्च में परिवहन विमान, मिसाइल सिस्टम और रिमोटली पायलेटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट (सशस्त्र ड्रोन) खरीदने के लिए 2.38 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसमें ड्रोन के लिए एक बड़ा हिस्सा तय किया गया है।

आपातकालीन खरीद तंत्र पर भरोसा
युद्ध क्षेत्र के तेजी से बदलते डायनेमिक्स को देखते हुए भारतीय सशस्त्र बल अब पारंपरिक और लंबी चलने वाली खरीद प्रक्रियाओं के बजाय इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट मैकेनिज्म यानी आपातकालीन खरीद तंत्र पर भरोसा कर रहे हैं। आईजी डिफेंस के कार्यकारी और पूर्व सैन्य अधिकारी रमेश चंद्र पाढी ने कहा, आधुनिक युद्ध क्षेत्र में ड्रोन सेना की ताकत बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 जून 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ के कुकरेल वनक्षेत्र में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। आज प्रदेश भर में पांच करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस मौके […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत