केन्द्रीय मंत्री गिरीराज ने कहा- राहुल को स्कूल भेजें , मत्स्य मंत्रालय बनाने की मांग पर भाजपा नेताओं ने कसा तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 09 मार्च 2021। अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय बनाने के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विभागीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज लोकसभा में खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल को किसी स्कूल में भेजने की जरूरत है ताकि उन्हें जानकारी हासिल हो सके कि भारत सरकार के अधीन कौन-कौन से विभाग काम कर रहे हैं।

गिरिराज ने कहा- पता नहीं राहुल की यादाश्त चली गई या…

देश में मत्स्यपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों पर बीजेपी सांसद सुनिता दुग्गल के सवाल के जवाब में मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल ने 2 फरवरी को लोकसभा में विभाग से संबंधित सवाल पूछा और कुछ दिनों बाद ही भूल गए कि देश में यह विभाग भी काम कर रहा है।

गिरिराज ने कहा, “पता नहीं उनकी यादाश्त खत्म हो गई या क्या हुआ, पता नहीं। मुझे ठेस लगा है कि राहुल गांधी ने 2 फरवरी को अतारांकित प्रश्न किया था लेकिन पुडुचेरी और कोच्ची में जाकर कहा कि मत्स्य पालन विभाग है ही नहीं। मैं सरकार में आऊंगा तो एक अलग मंत्रालय बनाऊंगा। मुझे अफसोस है महोदय कि यह किसका प्रश्न था? मैं संवैधानिक प्रश्न खड़ा कर रहा हूं।”

कांग्रेस सरकार बनाम मोदी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर देश में मत्स्यपालन क्षेत्र की जर्जर हालत रखने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “2014 तक पीढ़ियों दर पीढ़ियों तक राज करने वालों ने केवल 3,682 करोड़ रुपये ही आवंटित किए थे जबकि मोदी सरकार ने महज छह वर्षों में 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया।” उन्होंने दावा किया कि 1947 से लेकर 2014 तक कांग्रेस शासन में देश में सिर्फ 100 लाख टन मछली उत्पादन हुआ था जबकि मोदी सरकार के पिछले छह सालों में 150 लाख टन उत्पदान हुआ।

उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को संबोधित करते हुए कहा, “इनके नेता को पता नहीं है कि मत्स्य पालन विभाग कहां है? मोदीजी ने 2019 के पहले दो विभाग बना दिए थे। 32,572 करोड़ रुपये के निवेश का मॉडल रखा। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। आज मत्स्य पालन क्षेत्र का विकास 10.87% की दर से हो रहा है जो कांग्रेस शासन में सिर्फ 5.27% था।”

राहुल को स्कूल भेजने का अनुरोध

गिरिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा, “इनके नेता को कहीं स्कूल भेजिए, इनको बताइए कि भारत में कौन-कौन डिपार्टमेंट काम कर रहा है। नहीं तो ये भूल जाते हैं कि संघीय ढांचे में कौन-कौन से विभाग हैं।”

क्या है पूरा मामला

ध्यान रहे कि केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुडुचेरी दौरे पर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में आती है तो अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय बनाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में पूछे गए राहुल के एक सवाल के हवाले से आरोप लगाने लगे कि राहुल गांधी जानते हैं कि देश में मत्स्यपालन विभाग पहले से है लेकिन मछुआरों को बहकाने के लिए झूठी बात कही। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि वो मत्स्यपालन का अलग मंत्रालय चाहते हैं ना कि एक विभाग।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का इस्तीफा, कल नए सीएम का हो सकता है ऐलान

शेयर करेत्रिवेंद ने कहा- मेरे लिए मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात थी जिन्हें जिम्मेदारी मिलेगी उन्हें शुभकामनाएं-रावत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 09 मार्च 2021। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण