लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती, कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 17 अप्रैल 2022। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने बीते सप्ताह मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मिश्रा को इलाहबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को जमानत दे दी थी। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद खासा सियासी तनाव खड़ा हुआ था।

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की जमानत पर शीर्ष अदालत अहम फैसला सुनाएगी। बीते सप्ताह भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया था कि ‘कथित आरोप गंभीर हैं’, लेकिन आरोपी के ‘भागने का जोखिम नहीं है।’ राज्य सरकार ने गवाह को सुरक्षा देने का भी वादा किया था। हालांकि, राज्य के इस दावे पर याचिकाकर्ता के वकीलों ने सवाल उठाए थे।

10 फरवरी को उच्च न्यायालय से आशीष को मिली जमानत का पीड़ितों के परिवार, सामाजिक कार्यकर्ता ने विरोध किया था। आरोप लगाए गए थे कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उसे बचा रही है। आशीष की याचिका को जगजीत सिंह, पवन कश्यप और सुखविंदर सिंह ने दी थी। याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील भूषण ने कहा था कि आशीष को जमानत मिलने के कुछ दिन बाद ही ‘सुरक्षित’ गवाह पर हमला हुआ था। इससे पहले यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था कि गवाहों और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया था कि पुलिस लगातार उनके संपर्क में है।

क्या था मामला
बीते साल 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर में 8 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान किसान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध कर रहे थे। पुलिस FIR के अनुसार, आशीष जिस SUV में सवार थे, उससे चार किसान रौंदे गए थे। मरने वालों में किसान, एक पत्रकार और ड्राइवर शामिल था।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: जीत के साथ लखनऊ और आरसीबी टॉप चार में पहुंचीं, पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। राजस्थान की टीम दूसरे पायदान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात के बाद अब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी