‘पूर्व मंत्री का सरकार को अल्टीमेटम’: कोरबा कलेक्टर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, बोले- जिम्मेदार होगा प्रशासन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 सितंबर 2025। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजित वसंत के बीच का विवाद पहले से ही सुर्खियों में है. इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें कलेक्टर पर निशाना साधा गया था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और यह सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है।  ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजित वसंत पर कई भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनमें 40000 स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी और मालगांव व रलिया में करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा शामिल है। 

कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टार्गेट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक पत्रकार का घर तोड़ना और कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है। ननकीराम कंवर का आरोप है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

'वोट चोरी और बेरोजगारी एक-दूसरे से जुड़े, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे युवा'; राहुल का भाजपा पर वार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक देश में चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे और वोट चोरी होती रहेगी, तब तक युवाओं को रोजगार […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान