मेकर्स आजमा चुके हैं यह हथकंडा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई, 20 नवंबर 2026। दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली की अदाकारी वाली फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ (एओटी) आज 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं फिल्म निर्माता एसएस राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर जैसी हस्तियों ने भी फिल्म पर अपनी राय साझा की है।
फिल्म पर क्या बोले राजामौली?
एसएस राजामौली ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘सपने देखना एक उपहार है। इन्हें सच करने के लिए हिम्मत और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। एओटी की टीम के पास ये दोनों चीजें थीं। पूरी कास्ट ने शानदार अभिनय किया है। आकासम लो ओका तारा एक कामयाब फिल्म है।
‘दुलकर सलमान और संदीप हुए खुश
राजामौली के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, दुलकर सलमान ने उन्हें धन्यवाद दिया और कमेंट में लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद सर।’ फिल्म के निर्माता संदीप गुन्नम ने भी आभार व्यक्त करते हुए उनकी पोस्ट पर जवाब दिया, ‘जब वह व्यक्ति, जिसके सपनों ने भारतीय सिनेमा को उसकी असली क्षमता दिखाई, हमारी टीम की तारीफ करे, तो मुझे लगता है कि शायद मैं सपना देख रहा हूं।’
क्या बोले जूनियर एनटीआर?
इस बीच जूनियर एनटीआर ने भी ‘आकासम लो ओका तारा’ की पूरी टीम को बधाई दी और एक्स पर लिखा, ‘मेरे कई करीबी लोग आकासम लो ओका तारा का हिस्सा हैं, जो इसे और भी खास बनाता है। स्वप्ना ने हमेशा नई और अनोखी कहानियों का समर्थन किया है। नए टैलेंट को बढ़ावा देना स्वप्ना की पहचान बन गई है। अरविंद गारू और गीता आर्ट्स, अच्छे सिनेमा में आपका विश्वास हमेशा झलकता है। संदीप गुन्नम, मुझे पता है कि आप और राम्या गुन्नम ने शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी मेहनत की है।’ दुलकर ने उनके समर्थन के लिए आभार जताया।
क्या है फिल्म की कहानी?
- पवन सादिनेनी के निर्देशन में बनी ‘आकासम लो ओका तारा’ एक पिछड़े गांव की एक लड़की की कहानी है।
- यह लड़की अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती है।
- सात्विका वीरवल्ली ने इस महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।
- वह सामाजिक रुकावटों और कठिन परिस्थितियों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने देती।
- दुलकर सलमान ने एक ऐसे समर्पित व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो उसका सबसे बड़ा सहारा बनता है।
- वह उसके सपनों को पूरा करने की राह में उसका मार्गदर्शन करता है और उसका हौसला बढ़ाता है।
फिल्म की स्टारकास्ट
स्वप्ना सिनेमा, लाइटबॉक्स मीडिया और गीता आर्ट्स के बैनर तले संदीप गुन्नम द्वारा निर्मित यह फिल्म, दुलकर की एक और तेलुगु फिल्म है। फिल्म में श्रुति हासन ने भी एक अहम सहायक भूमिका निभाई है। यह 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं।

