सरकार दुर्भावनापूर्वक जनगणना के आंकड़े बदलवा रही है – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 मई 2026। सरकार दुर्भावनापूर्वक जनगणना के वास्तविक आंकड़े बदलवा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के द्वारा एकत्रित किए गए वास्तविक तथ्यों में फेरबदल करवाने के लिए दबाव डाल रही है। किसी घर मे यदि उज्जवला गैस का कनेक्शन है लेकिन गैस नहीं भरवा पाने के कारण उनके यहां खाना चूल्हे पर बन रहा है, किसी ने अपने यहां शौचालय नहीं होने की बात लिखवाया है, कोई झोपड़ी में रहता है तथा वह सर्वे सूची में पात्र है उसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है तो उसने वही लिखवाया है तो इन आंकड़ों को जनगणना कार्य में लगे उच्चाधिकारी बदलवा रहे है। यह सरकार की छवि सुधारने की कोशिश में किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनगणना के वास्तविक आंकड़े तथा तथ्यों को बदलना देशद्रोह का काम है, देश के हजारों-करोड़ों रू. खर्च करके जनगणना कार्य करवाया जा रहा है। जनगणना के माध्यम से जो आंकड़े आयेंगे उसी के आधार पर आने वाले दशक के लिए देश की तमाम योजनायें बनाई जायेगी। विकास कार्यों की रूपरेखा तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के संबंध में योजनायें बनेगी। गरीबों वंचितों के कल्याण की योजना बनेगी, जब आंकड़े ही सही नहीं होंगे तो योजनाएं सही कैसे बनेगी?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनगणना के तथ्यों से छेड़छाड़ गंभीर अपराध है तथा कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखे है, यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आंकड़ों में हेराफेरी करेगा तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: विनम्रता और क्षमाशीलता ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण, संस्कृत सुभाषित किया साझा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक साझा किया और जीवन मूल्यों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही किसी व्यक्ति के वास्तविक आभूषण होते हैं। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज