हाथी ने बच्चे को कुचलकर मार डाला, आसपास के गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम मौके पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कूकरीचोली निवासी लक्ष्मी नारायण डनसेना पिता अर्जुन डनसेना (16) का मंगलवार की सुबह अचानक हाथी से सामना हो गया। जिसके बाद हाथी में अपने भारी भरकम पैरों से उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि वह किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था और जब वह पुसलदा – बेहरामुडा के बीच रेलवे लाइन किनारे पहुंचा ही था, तभी हाथी से उसका सामना हो गया।

हाथी के हमले से बच्चे की मौत होने की जानकारी आग की भांति आसपास क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम के अलावा छाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, जीत के जश्न में हुई आतिशबाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। साथ ही एनडीए की सरकार को तीसरी बार बहुमत मिलने पर प्रदेश में भाजपा ने जमकर आतिशबाजी की है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न मनाया […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव