10 अप्रैल को अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ मचाएगा थिएटर में तहलका

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 फरवरी 2026। फ़ैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की रिलीज़ डेट को प्रीपोन करते हुए 15 मई 2026 से बदलकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक है, ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर स्पेस और दर्शकों का पूरा ध्यान मिल सके।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके पसंदीदा एंटरटेनर ज़ोन में दिखाएगी, जहां कॉमेडी और रहस्य का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा रहे हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूत बंगला’ अब अप्रैल में हंसी और डर का डबल डोज़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में लीन तनिषा मुखर्जी

शेयर करेजब सादगी बनी साधना: तनिषा मुखर्जी का आध्यात्मिक आत्मचिंतन (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 फरवरी 2026। भागदौड़, ग्लैमर और निरंतर शोर से भरी दुनिया के बीच जब कोई सितारा शांति, आस्था और आत्ममंथन की ओर कदम बढ़ाता है, तो वह पल अपने आप में खास बन जाता है। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला