भाजपा में शामिल हुए ‘रामायण’ के राम, चुनाव प्रचार में उतर सकते हैं अरूण गोविल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 18 मार्च 2021। ‘रामायण’ सीरियल से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। अरुण गोविल ने दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे। 

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो करना चाहिए। मुझे राजनीति आज से पहले समझ नही आती थी, लेकिन मोदी जी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई. मेरे दिल दिमाग़ में जो होता है कर देता हूं। 

अरुण गोविल ने कहा कि अब मैं देश के लिए योगदान देना चाहता हूं और इसके लिए हमें एक मंच की जरूरत है और बीजेपी आज सबसे अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि ममता बनर्जी को “जय श्री राम” के नारे से एलर्जी हुई. जय श्री राम केवल एक नारा नहीं है। 

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच अरुण गोविल की बीजेपी में एंट्री खास मानी जा रही है. हालांकि, पार्टी में अरुण गोविल की जिम्मेदारी क्या होगी यह अभी साफ नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविल बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं, हालांकि इस बारे में पार्टी या खुद गोविल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें, अरुण गोविल से पहले ‘रामायण’ के दूसरे कलाकार भी राजनीति में आ चुके हैं। रामायण में ‘सीता’ की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया के अलावा ‘हनुमान’ की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह और ‘रावण’ की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी राजनीति में उतर चुके हैं. दीपिका चिखलिया बीजेपी के टिकट दो बार चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सांसद ज्योतिराज सिंधिया के जयविलास पैलेस में 10 साल बाद फिर हुई चोरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ग्‍वालियर 18 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्‍यसभा सांसद और ग्‍वालियर के महाराज ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के जय विलास पैलेस में सेंधमारी का मामला सामने आया है। इस महल में कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की घटना की खबर सुन हर कोई हैरान है। इस बात का […]

You May Like

इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'