खेसारी लाल को दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से झटका, दूसरी म्यूजिक कंपनी के लिए गाने पर प्रतिबंध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में भोजपुरी सिनेमा के गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव पर दूसरी म्यूजिक कंपनी के साथ गाना गाने के लिए दो साल तक प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की खंडपीठ ने गायक और अभिनेता खेसारी लाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत  ने खेसारी लाल यादव को 30 सितंबर 2025 तक अपने नए गानों  के लिए ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के अलावा किसी अन्य कंपनी से जुड़ने से रोक दिया है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बीच  27 मई 2021 को 30 महीनों के भीतर 200 गानों को लेकर पांच करोड़ रुपये में करार हुआ था। लेकिन 30 महीने के अंदर खेसारी लाल यादव ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन को सिर्फ 89 गाने ही दे पाए थे। 30 महीने बीत जाने के बाद खेसारी लाल यादव को लगा कि ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ उनका करार खत्म हो गया और वह दूसरे म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गाने लगे। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। और, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की खंडपीठ ने गायक खेसारी लाल यादव के दावे को गलत ठहराते हुए ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया।

अभिनेता गायक खेसारी लाल यादव ने अदालत के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा था कि उनको अंग्रेजी नहीं आती है। इसलिए वह एग्रीमेंट को ठीक से नहीं समझ पाए। ग्लोबल म्यूजिक ने उनके खिलाफ साजिश की है। लेकिन खेसारी लाल यादव के इस तर्क को  अदालत ने  मानने से इनकार कर दिया और  खेसारी लाल यादव को 30 सितंबर 2025 तक  ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के अलावा दूसरी म्यूजिक कंपनी के लिए रोक लगा दी। अदालत ने अपने फैसले में  खेसारी लाल यादव  को भोजपुरी फिल्म उद्योग में सक्रिय रूप से काम करने, राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर प्रदर्शन करने, अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करने और मंच पर दर्शकों का मनोरंजन करने की अनुमति दी है। इस बारे में अभिनेता गायक खेसारी लाल यादव का कहना है कि वह अदालत के इस फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन बात अभी यही खत्म नहीं हुई है।

Leave a Reply

Next Post

शाहरूख की फिल्म 'जवान' को लेकर कंगना का आया बडा़ बयान, कहा- भारत को ऐसे एक्टर की....

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 सितम्बर 2023। जवान को उसके शुरुआती दिन में दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कंगना रनौत ने शाहरुख खान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूरी ‘जवान’ टीम की प्रशंसा की और  शाहरुख को ‘सिनेमा का भगवान बताते हउए कहा कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप