फ्रेंच ओपनः वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच का जोरदार खेल जीत से तीसरे दौर में, सोफिया और ओस्टापेंको भी आगे बढ़ीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जोकोविच ने लिथुआनियाई रिकार्ड्स बेरांकिस को हराया

महिलाओं में सोफिया केनिन और जेलेना ओस्टापेंको बढ़ीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम के पुरुष वर्ग मुकाबले में आसान जीत से तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि महिलाओं में सोफिया केनिन और येलेना ओस्टापेंको ने भी अपने मैच जीत लिए। जोकोविच ने रिकार्ड्स बेरांकिस पर 6-1, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। उन्होंने तीसरे दौर तक पहुंचने में अभी तक यहां केवल 10 गेम गंवाए हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने 2016 में रोलां गैरां में खिताब जीतकर अपना करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था।

जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।’ इस साल उनका जीत का रिकार्ड 33-1 है और एकमात्र हार पिछले महीने अमेरिकी ओपन में डिस्क्वालीफाई करने के बाद मिली थी। वहीं कनाडा के नौंवे वरीय डेनिस शापावालोव को उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन के रोबर्टो कारबालेस बाएना ने 7-5, 6-7 (5), 6-3, 3-6, 8-6 से पराजित किया। महिला वर्ग में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सोफिया ने दूसरे दौर में अन्ना बोगडन को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

21 साल की सोफिया का सामना इरीना बारा और एलिसन वान उयतवांक के बीच मैच की विजेता से होगा। ओस्टापेंको ने दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-4 6-2 से शिकस्त दी। ओस्टापेंको ने 2017 में अपना एकमात्र मेजर खिताब यहीं जीता था। प्लिस्कोवा उस साल सेमीफाइनल में पहुंची थी और सिमोना हालेप से हार गयी थीं। गैर वरीयता प्राप्त लातिवियाई खिलाड़ी का सामना अब 29वीं वरीयता प्राप्त स्लोआने स्टीफंस और पौला बडोसा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

दो बार की विम्बलडन चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने भी तीसरे दौर में जगह बनायी। उन्होंने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-3 6-3 आसानी से मात दी। आठवें नंबर की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दारिया कास्तकिना को हराया जबकि दानिश युवा क्लारा टॉसन को गैर वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिसं से कार का सामना करना पड़ा।

पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस के 15वें वरीय कारेन खाचानोव ने दूसरे दौर में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-1, 6-7, 7-6, 7-6 से पराजित किया। 18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6-4, 7-6, 6-1 की जीत से स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन की चुनौती समाप्त की। चिली के 20वें वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन भी तीसरे दौर में पहुंच गए, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मार्क पोलमैंस को 6-7, 6-2, 7-6, 6-4 से मात दी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनवरत काम कर रही है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल एनडीटीवी के ’बनेगा स्वस्थ इंडिया’ कार्यक्रम में हुए शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 151वीं जयंती के अवसर पर एनडीटीवी द्वारा आयोजित ’बनेगा स्वस्थ इंडिया’ लाईव कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से ऑनलाईन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप