जिले के सभी मतदाताओं को मतदान करने का अनुरोध करता हूं : कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा

SAZID
शेयर करे

  

 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी (सरगुजा) — एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। सेल्फी जोन में फोटो खींचाने के साथ मतदान संकल्प बोर्ड में कलेक्टर ने स्लोगन लिखा कि सभी एमसीबी जिले के मतदाताओं को मतदान का अनुरोध करता हूं।

कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, नागरिकों, स्वच्छता दीदियों को कलेक्टर दुग्गा ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। चला संगी वोट देहे जाबो और चुनई चिरई के बैनर तले स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच सभी मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खिलाड़ी शामिल रहे। मतदान संकल्प बोर्ड पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने लिखा कि मतदान अधिकार ही नहीं दायित्व भी है इसलिए मतदान अवश्य करें।

इसी तरह एसडीएम मनेन्द्रगढ़ अभिलाषा पैकरा ने भी बोर्ड पर लिखा कि शत प्रतिशत मतदान करेगा नवीन जिला। कार्यक्रम में गर्मी और धूप की तपिश रही।

           इस कार्यक्रम में एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिलाषा पैकरा, जिला पंचायत के नोडल अधिकारी पीके हरित, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, तहसीलदार नीरज तिवारी, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जल्द तय होगा यूपी में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला, सपा को मिलेंगी इतनी सीट, 15 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 03 सितम्बर 2023। यूपी में इंडिया के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला जल्द तय होने की उम्मीद है। सपा, कांग्रेस, रालोद और अन्य घटक दलों के बीच अंदरखाने मंथन शुरू हो गया है। हालांकि, सीटवार इसे भाजपा के पत्ते सामने आने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप