तेलंगाना बॉर्डर में नक्सल स्मारक ध्वस्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 07 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मनोबल को तोड़ दिया है। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलकर उनके कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस बार जवान परंपरागत हथियारों के बजाय जेसीबी जैसी भारी मशीनरी लेकर पहुंचे थे, जिससे नक्सलियों की संरचनाओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सके। हाल ही में सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) कैंप स्थापित किया है। यह इलाका तेलंगाना से सटा हुआ है और इंटरस्टेट रेड कॉरिडोर के रूप में कुख्यात है। कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे।

इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के स्मारकों को गिराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और सुरक्षा बल अब किसी भी कीमत पर नक्सल गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे। नक्सली स्मारक उनके गुटों के लिए प्रेरणा का केंद्र होते हैं, जिन्हें नष्ट कर उनका मनोबल कमजोर किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम अब्दुल्ला ने 370 हटने के बाद पेश किया पहला बजट; कहा- यह आर्थिक विकास के लिए एक रोडमैप है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 07 मार्च 2025। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर का छह साल बाद पहला बजट प्रस्तुत किया और इसे आर्थिक विकास के लिए एक रोडमैप और जनता की आकांक्षाओं का सच्चा प्रतिबिंब बताया। विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी