सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के इरादों पर फेरा पानी, रेलवे लाइन के निर्माणाधीन ब्रिज को उड़ाने का था प्लान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 23 नवंबर 2023। रेलवे लाइन के निर्माणाधीन ब्रिज को उड़ाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर बड़ी घटना होने से बचा लिया। दरअसल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में रावघाट प्रोयोजना का कार्य जारी है। परियोजना के लिये रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नक्सली इस परियोजना का लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं। नक्सली नहीं चाहते कि इस परियोजना का विस्तार हो। इसलिए आये दिन इन इलाको में कुछ न कुछ नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

बुधवार को भी अंतागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसरोडा के पास रावघाट रेलवे परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे पुल में तीन किलो प्रेशर कुकर बम नक्सलियों द्वारा लगाया गया था। कार्य की सुरक्षा में एसएसबी और डीआरजी के जवान तैनात थे। एरिया डोमिनेशन के दौरान उनकी नजर आईईडी बम से जुड़े वायर पर पड़ी। इलाके की सर्चिंग करने पर तीन किलो का आईईडी बम जमीन में गढ़ा मिला। नक्सलियों ने रेल लाईन को नुकसान पहुंचाने बम लगा रखा था। जिसे जवानों ने अपने सूझबूझ से निष्क्रिय कर उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ का उत्तर बस्तर कांकेर जिला नक्सल प्रभावित है। यहां के अंदरूनी नक्सली इलाकों में बीएसएफ, एसएसबी के कैंप स्थापित कर जवानों को तैनात किया गया है। इन कैंपों में छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी, बस्तर फाइटर के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में खुशी की लहर, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब इसके लिए राज्य सरकार के आदेश जारी करने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव