श्रद्धांजलि: पंडित नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, सोनिया गांधी ने किया याद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2021। स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है जयंती

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे।

Leave a Reply

Next Post

बयान पर बवाल: शिवसेना नेता अरविंद सावंत बोले- कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज हो राजद्रोह का मुकदमा, वापस लें पद्म पुरस्कार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 नवंबर 2021। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था। कंगना रणौत ने कहा था कि 1947 में मिली आजादी ‘भीख’ थी। कंगना के इस बयान पर सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा। शिवसेना ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी