बदायूं में बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2026। बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब दो घंटे तक बेरहमी से मारपीट करते हुए सात लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सोना, चांदी और नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। घटना में गृहस्वामी दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि डेढ़ साल के मासूम बच्चे तक को बदमाशों ने नहीं बख्शा। सनसनीखेज वारदात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिल्सी-बिसौली रोड स्थित बाहरी इलाके में बने मकान में हुई।

पीछे के रास्त से घर में घुसे बदमाश 
जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे चार कच्छाधारी बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में तमंचे, लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार को कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी देकर सभी को बंधक बना दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी नजाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, पुत्रवधु फिजा, देवरानी शबनम और डेढ़ साल के मासूम हमीद रजा तक को बेरहमी पीटा। बदमाशों की हैवानियत से घर में चीख-पुकार मच गई। बदमाशों ने अलमारियां, बक्से और कमरों की तलाशी ली और घर में रखा कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया।

दो घंटे तक मचाया तांडव 
बताया जा रहा है कि बदमाश करीब दो घंटे तक घर में तांडव करते रहे। इस दौरान उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश पूरे परिवार को धमकी देकर फरार हो गए। घटना में नजाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन और शबनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दंपती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना 
वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुराग एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत, पश्चिम बंगाल का निवासी था सुभाष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 20 मई 2026। बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले फूडरी सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को हार्ट अटैक आ गया। उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के शव का पोस्टमार्टम […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'