पुलिस की चेकिंग चल रही थी, नहर में गांजा फेंककर भाग खड़े हुए तस्कर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गरियाबंद 27 अप्रैल 2026। गांज आपने खेतों में उगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गांजा बहते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में देखने को मिला, जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है. मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया. पैकेट में करीबन 68 किलो से अधिक गांजा होने की संभावना जताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है।

जाहिर है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गांजा तस्कर नहर में पैकेट फेंक गए थे. अब तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. नहर में गांजा से भरे पैकेट फेंके जाने की यह संभवत: पहली घटना है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह गांजा परिवहन का नया तरीका तो नहीं।

Leave a Reply

Next Post

नौटंकी में पुलिस पर पथराव, PAC सिपाही को कुल्हाड़ी से काटा; जिसे जहां मिली जगह वहीं बचाई जान; भीड़ बनी ढाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कानपुर 27 अप्रैल 2026। कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके के बनियापुरवा में शनिवार देर रात नौटंकी मेले में शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। भीड़ ने भी हमलावरों का ही साथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण