पत्नी से छीन कर 4 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से मार डाला; फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गरियाबंद 03 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मानसिक रोगी पिता ने गुरुवार को अपने 4 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दी। फिर पूरे परिवार को मारने के लिए दौड़ा। किसी तरह से रिश्तेदार के घर छिप कर उन्होंने जान बचाई। शाम को जब रिश्तेदारों के साथ पत्नी घर पहुंची तो कमरे में बच्चे की लाश मिली। इस पर सब युवक को ढूंढने निकले तो पता चला कि नदी किनारे पेड़ से फांसी लगाकर उसने भी जान दे दी थी। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भेजीपदर पंचायत के नदीपारा निवासी चंद्रशेखर ध्रुवा (26) की करीब एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका अस्पताल के साथ ही स्थानीय स्तर पर देसी उपचार भी किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर की सुबह से ही उसकी हालत ठीक नहीं थी। अगले दिन गुरुवार को उसके ऊपर पागलपन सवार हो गया। कुल्हाड़ी और तलवार जैसे धारदार हथियार लेकर परिवार को मारने के लिए दौड़ा।

पत्नी बच्चों को लेकर जेठ के घर छिपी तो वहां पहुंचा
पत्नी चंपा ध्रुवा बेटे प्रेमलाल (4), बेटी रामयनी (5) और टिकेश्वरी (2) को लेकर पड़ोस में रहने वाले जेठ के घर छिप गई। उस समय घर के सभी आदमी खेत गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे चंद्रशेखर हथियार लेकर बड़े भाई के मकान में घुस आया। वहां प्रेमलाल को उठा लिया और जाने लगा। यह देख अन्य सदस्य उसे छुड़ाने के लिए पीछे भागे, लेकिन चंद्रशेखर घर पहुंचा और अंदर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद गले पर कुल्हाड़ी से वार कर बच्चे को मार दिया।

20 मिनट बाद कमरे में मिला बच्चे का शव
करीब 20 मिनट बाद जब खेत से बड़ा भाई लौटा तो उसे सारे हंगामे का पता चला। इस पर वह बीच-बचाव करने के उद्देश्य से चंद्रशेखर के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाते ही चंद्रशेखर फिर बाहर निकला और सभी को मारने के लिए दौड़ा। किसी तरह परिवार के लोग भागकर बस्ती में पहुंचे और अपनी जान बचाई। इसके बाद शाम करीब 4 बजे फिर मुखिया को लेकर नदीपारा पहुंचे। घर से करीब 70 मीटर दूर इमली के पेड़ से लटका चंद्रशेखर का शव मिला।

हत्या और खुदकुशी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि बच्चे की हत्या के आरोप में पिता चन्द्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे की वजह पता नहीं है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। माहौल शांत होने पर ही जांच आगे बढ़ेगी, तो सही कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बुलाई बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 दिसंबर 2021। 04 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को दोपहर 12ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी – पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की प्रदेशस्तरीय बैठक आहूत किया है। जिसमें कार्यकारिणी के […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज