धमतरी में आदमखोर तेंदुए का आतंक: 3 साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला, बुजुर्ग पर किया हमला; दहशत में ग्रामीण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 31 अगस्त 2024। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम धौराभाठा में आदमखोर तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्दी पकड़कर कहीं और छोड़ने की मांग की है। शुक्रवार की शाम को तेंदुए ने  गावं धौराभाठा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची नेहा कमार पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के कुछ घंटे बाद, तेंदुए ने बुजुर्ग व्यक्ति बुधराम कमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर में सो रहे थे जब तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया। तेंदुए की हमला करने की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए और तेंदुआ भाग गया। इस घटना के बाद, देर रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को भी उठा लिया। धौराभाठा गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर स्थित गांव खुदुरपानी में, बिरेंद्र नेताम के साथ उसकी पालतू कुत्ता था। जब वह लघुशंका के लिए बाहर निकला तेंदुए ने उसके सामने कुत्ते पर हमला किया और उसे जंगल में ले गया। मृत बच्ची के घर के पास सड़क पर भी तेंदुए को देखा गया। पिछले महीने, सिहवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमूड में भी तेंदुए ने एक मासूम बच्ची ऋतिका मरकाम की जान ले ली थी।

वन विभाग की टीम ने स्थानीय गांवों में लोगों को सतर्क रहने और अपने बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित घर के अंदर रखने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर प्रयास शुरू कर दिया है। ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

शेयर करेअटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का किया लोकार्पण राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगाए पौधे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 अगस्त 2024। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान